शनिवार, 21 नवंबर 2015

नई दिल्ली।यूपी में राजनाथ को सीएम उम्मीदवार घोषित कर चुनाव लड़ेगी भाजपा!



नई दिल्ली।यूपी में राजनाथ को सीएम उम्मीदवार घोषित कर चुनाव लड़ेगी भाजपा!


बिहार चुनाव में करारी हार के बाद अब 2017 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बजाए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के चेहरे को आगे रख चुनाव लड़ेगी। राजनाथ सिंह सन 2000 से 2002 तक राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

हालांकि इससे पहले लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा को लगभग सभी राज्यों के विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे रखकर चुनाव लड़ा गया और दिल्ली- बिहार को छोड़कर अन्य राज्यों में सफलता भी मिली।

महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा इसका उदाहरण है। इन राज्यों भाजपा ने बिना मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार के ही चुनाव लड़ा। लेकिन बिहार में मुंह की खाने के बाद भाजपा उप्र विधानसभा चुनाव के लिए सीएम उम्मीदवार पहले से ही खोजने लगी है। वहीं राजनीतिक गलियारों में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के युवा नेता वरुण गांधी की चर्चाएं जोरों पर हैं।

नई रणनीति पर विचार

बिहार में किरकिरी के बाद पार्टी के भीतर स्थानीय और दमदार सीएम उम्मीदवार की मांग हो रही है। इसके साथ ही पार्टी के दिग्गजों विधानसभा चुनाव 2017 के लिए नई रणनीति बनानी भी शुरू कर दी है।

प्रदेश के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि भाजपा ने लोकसभा 2014 चुनावों में कांग्रेस पर निशाना साधा था कि वह अपना पीएम उम्मीदवार क्यों नहीं बता रही। जबकि भाजपा ने यही काम बिहार विधानसभा चुनाव मंे किया।

वरुण और राजनाथ की चर्चा

उप्र विधानसभा चुनाव को लेकर हाल ही में कानपुर में एक मंथन हुआ था। इसमें वरुण गांधी के नाम की चर्चा जोरों पर रही। कार्यकर्ताओं ने पोस्टर-बैनर पर 'वरुण लाओ, प्रदेश बचाओÓ के नारे लिखे थे, जबकि दूसरे खेमें में राजनाथ सिंह के नाम की भी चर्चा हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें