बाड़मेर। अजय वाल्मीकी हत्या प्रकरण। तीसरे दिन भी नही उठाया शव ,लडख़ड़ाईं शहर में सफाई व्यवस्था।

बाड़मेर। अजय वाल्मीकी हत्या प्रकरण। तीसरे दिन भी नही उठाया शव ,लडख़ड़ाईं शहर में सफाई व्यवस्था। 

रिपोर्ट :- छगनसिंह चौहान / बाड़मेर 

बाड़मेर अजय हत्या के लिए चित्र परिणामबाड़मेर। हाई स्कूल मैदान में युवक की हत्या पर उठा बवाल तीसरे दिन भी शांत नहीं हुआ। आरोपियों को गिरफ्तार करने की जिद पर अड़े परिजनों ने शव नहीं उठाया। शहर में दिनभर तनावग्रस्त माहौल रहा। इस बीच समझाइश के प्रयास बेअसर साबित हुए। पुलिस प्रशासन हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है।पुलिस सिर्फ पूछताछ तक समिति नही पहुँच पाई मुख्य आरोपियों तक नही पहुंच पाई। पुलिस प्रशासन शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद। मोर्चरी के बाहर लोगों का जमावड़ा निरंतर जारी रहा। घटना के बाद पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया है।



सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे भी जारी 


युवक की हत्या के बाद वाल्मिकी समाज के लोग रविवार से हड़ताल पर उतर आए। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शहर में सफाईकर्मी भी हड़ताल पर रहे। ऐसे में दो दिन से शहर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई। कई जगह नालियों और नाले ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर पसरा रहा।



टिप्पणियाँ