गुरुवार, 29 अक्तूबर 2015

अजमेर दलित महिला ने बनाया कच्ची झोंपड़ी में पक्का शौचालय



दलित महिला ने बनाया कच्ची झोंपड़ी में पक्का शौचालय
अजमेर 29 अक्टूबर। जेठाना की रहने वाली लक्ष्मी देवी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शानदार मिसाल पेश की है। लक्ष्मी देवी ने कच्ची झोंपड़ी में रहने के बावजूद अपने लिए पक्के शौचालय का निर्माण करवाया है।

जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक ने बताया कि जेठाना की रहने वाली लक्ष्मी देवी एकल महिला है। वह जेठाना में कच्ची झोंपड़ी में रहती है। इसके बावजूद उसने शौचालय निर्माण का महत्व समझा और अपनी झोंपड़ी में पक्के शौचालय का निर्माण करवाया है। यह एक शानदार कार्य है और लक्ष्मी देवी अपने समुदाय और समाज के लिए एक उदाहरण बन गई है। ऐसी सोच प्रत्येक महिला और परिवार को रखनी चाहिए। जिला कलक्टर ने जानकारी दी कि अजमेर जिले को खुले में शौच से मुक्त करने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोग स्वयं इस महत्वपूर्ण अभियान में रूचि ले रहे है।




नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण नागपुर में
अजमेर 29 अक्टूबर। राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा महाविद्यालय नागपुर द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन वर्ष 2016 में किया जाएगा। इसके लिए अजमेर में नागरिक सुरक्षा कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर पर 31 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकते है। इसके पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। यह जानकारी नागरिक सुरक्षा विभाग के उप नियंत्राक ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें