गुरुवार, 29 अक्तूबर 2015

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दिया दीपावली का बोनस

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दिया दीपावली का बोनस

जयपुर राजस्थान के राज्य कर्मचारियों को मुख्यमंत्री राजे ने दीपावली के मौके पर खुश खबरी दी है । राज्य सरकार ने प्रदेश के करीब 6 लाख कर्मचारियों के लिए दीपावली के अवसर पर तदर्थ बोनस की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने इसके लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। यह बोनस राज्य सेवा के अधिकारियों को छोड़कर उन सभी राज्यकर्मियों को मिलेगा जिनकी ग्रेड-पे 4800 रुपए या इससे कम है।

बोनस की गणना 31 मार्च 2015 को वास्तविक परिलब्धियों के आधार पर की जायेगी जिसकी अधिकतम सीमा 3500 रुपये प्रतिमाह होगी।

यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद् एवं कार्यप्रभारित (वर्कचार्ज) कर्मचारियों को भी देय होगा। तदर्थ बोनस प्रदान करने पर राजकोष पर करीब 203.22 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें