शिमला।Another Dadri? गाय तस्करी के शक में मुस्लिम युवक की पीट-पीटकर हत्या



शिमला।Another Dadri? गाय तस्करी के शक में मुस्लिम युवक की पीट-पीटकर हत्या


गोमांस खाने की अफवाह में दादरी में पीटकर अखलाक की हत्या के बाद ऐसा ही एक मामला अब हिमाचल प्रदेश में सामने आया है। राज्य के सिरमौर जिले के सराहन गांव में एक मुस्लिम युवक की गाय तस्करी के आरोप में लोगों ने पीटकर हत्या कर दी।

लोगों का आरोप है कि मृतक और उसके साथी गायों की तस्करी में शामिल थे। इसके बाद ग्रामीणों ने इनकी जमकर पिटाई की। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नोमान को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। लेकिन उसकी मौत हो गई।

मृतक और साथियों के खिलाफ दर्ज थे 10 केस

पुलिस ने दावा किया है कि नोमान और उसके साथियों की आपराधिक पृष्ठभूमि है। इनके खिलाफ सहारनपुर जिले में मामले भी दर्ज हैं। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि सहारनपुर में ही इनके खिलाफ गोहत्या के करीब 10 मामले दर्ज हैं।

ग्रामीणों पर हत्या का केस

सिरमौर की एसपी सौम्या संभासिवन ने बताया कि इस मामले में ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों की मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सौम्या ने कहा कि कुछ लोगों ने नोमान और उसके साथियों को गाय चोरी में पकड़ हमला किया था। बाद में पता चला कि नोमान इस हमले में बुरी तरह से जख्मी हो गया है और उसने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

टिप्पणियाँ