मंगलवार, 29 सितंबर 2015

पंजाब: 9 महीने तक सबूत जुटाए, ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खुद ढूंढ़े रेपिस्ट

पंजाब: 9 महीने तक सबूत जुटाए, ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खुद ढूंढ़े रेपिस्ट
पंजाब: 9 महीने तक सबूत जुटाए, ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खुद ढूंढ़े रेपिस्ट
अमृतसर. इसी साल जनवरी में रेप का शिकार हुई पंजाब की एक लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर आरोपियों को खोज निकाला। इतना ही नहीं उसने आरोपियों के खिलाफ सबूत भी जुटाए। अब पुलिस भी उसके जज्बे को सलाम कर रही है। सोमवार को प्रीतो (बदला हुआ नाम) ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ छापेमारी कर उन्हें अरेस्ट करने की कोशिश कर रही है।

क्या है मामला?

इसी साल 28 जनवरी को प्रीतो गुरदासपुर के बस स्टैंड पर अपने ब्वॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही थी। वहीं चार लड़के भी मौजूद थे। कुछ देर बाद उनमें से एक लड़का गाड़ी लेकर आया। चारों मिलकर लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर एक सुनसान जगह ले गए। वहां लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। लड़की को गंभीर हालत में वहीं छोड़कर चारों आरोपी फरार हो गए।

ब्वॉयफ्रेंड ने की हेल्प

रेप के बाद लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने उसका इलाज कराया। कुछ दिनों बाद जब लड़की ठीक हो गई तो दोनों ने शादी कर ली। दोनों की फैमिली को यह शादी अलग जाति होने की वजह से मंजूर नहीं थी। लड़की के मुताबिक, उसने फैमिली सपोर्ट न होने की वजह से पुलिस में भी शिकायत दर्ज नहीं कराई लेकिन वह आरोपियों को सजा दिलवाना चाहती थी। वह ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खुद आरोपियों की तलाश में जुट गई। उस जगह पर गई जहां उससे रेप किया गया था। इसके बाद बस स्टैंड के उस रेस्टोरेंट में गई जिसके बाहर से उसे किडनैप किया गया था। रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज हासिल किए। फुटेज में दो आरोपी नजर आते हैं। इसके बाद उसने आसपास के गांवों में आरोपियों की तलाश शुरू की। आखिरकार उसने दो आरोपियों की शिनाख्त कर ली। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान भी दर्ज किए गए। हालांकि अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

क्या कहती है पुलिस?

लड़की और लड़के के हौसले, हिम्मत को बेकार नहीं जाने देंगे। इतने बड़े हादसे के बाद लड़की टूटी नहीं और लड़के ने भी उसे अपनाया। हम सभी आरोपियों को जल्द अरेस्ट करेंगे।




- अमनदीप सिंह, एचएचओ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें