बुधवार, 30 सितंबर 2015

जोधपुर 1 अक्टूबर से 9 बजे खुलेंगे अस्पताल

जोधपुर 1 अक्टूबर से 9 बजे खुलेंगे अस्पताल

मौसम में बदलाव के साथ डॉ. सम्पूर्णानंद मेडिकल कॉलेज के अधीन अस्पतालों का समय भी गुरुवार से बदल जाएगा। महात्मा गांधी, कमला नेहरू वक्ष चिकित्सालय, मथुरादास माथुर अस्पताल और उम्मेद अस्पताल का आउटडोर एक अक्टूबर से सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगा। अभी तक यहां सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी चल रही है।

इसके अलावा जिला अस्पताल, सैटेलाइट अस्पताल, डिस्पेंसरी और स्वास्थ्य केन्द्रों का समय भी सुबह आठ बजे की बजाय नौ बजे हो जाएगा। इनकी पहली पारी सुबह 9 से दोपहर 1 बजे और दूसरी पारी शाम 4 से 6 बजे तक संचालित होगी। रविवार व अवकाश के दिन ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक संचालित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें