शुक्रवार, 28 अगस्त 2015

मरने एक दिन बाद जिंदा हो गई महिला, कब्र तोड़कर निकाला बाहर

मरने एक दिन बाद जिंदा हो गई महिला, कब्र तोड़कर निकाला बाहर


सेंटियागो। चीली में एक महिला की अचानक मौत हो गई जो गर्भवती थी। परिजनों ने उसके मृत शरीर को शादी के जोड़े में दफना दिया।

दफनाने के एक दिन बाद जब उसका पति सीमेंट से बनी उसकी कब्र पर फूल चढ़ाने गया तो उसे कब्र से कुछ अवाजे सुनाई दी। इसके बारे में उसने फौरन लोगों और रिश्तेदारों को बताया। जब सब ने कब्र से आती हुई अवाजें सुनी तो कब्र तोड़कर महिला को बाहर निकाला।



परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर महिला को बचा नहीं पाए। एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार 16 वर्षीय नेयसी परेज जो कि तीन माह की गर्भवती थी उसकी एक रात अचानक तबियत खराब हो गई। परिजनों को लगा उस पर किसी रूह का साया है और तांत्रिक को बुलाया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे अस्‍पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नेयसी को ला-इंट्राडा कब्रिस्‍तान में दफना दिया गया। जब दूसर दिन महिला का पति कब्र पर फूल चढ़ाने गया तो उसने कब्र से ठोकने और चीखने की आवाज सुनी। यह बात उसने फौरन अपने रिश्तदारों से बताया। जब लोगों ने सीमेंट की कब्र तोड़ कर देखा तो कॉफिन में मुंह की और लगे कांच में यह साफ नजर आ रहा था कि महिला ने उसे तोड़ने की कोशिश की है। परिजन जब उसे डॉक्टर के पास ले कर पहुंचे तो डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिवार वालों ने दूबारा महिला को कब्र में दफना दिया। पति ने बताया की उसे कब्र से आ रही अवाज सुनकर जरा भी यकीन नहीं हुआ। डॉक्‍टर्स के अनुसार हमने सारी जांचे की लेकिन उसके जिंदा होने की पुष्टि नहीं हुई। एक अन्‍य डॉक्‍टर के अनुसार संभव है कि महिला को गहरा पेनिक अटैक हुआ हो जिससे उसकी हृदय गति कुछ समय के लिए रूक गई हो और बाद में कब्र में ऑक्सिजन की कमी से उसकी मौत हुई हो।
women
महिला की कजिन कैरोलिना ने बताया कि जब उसे कब्र से बाहर निकाला गया तो उसने उसे छू कर देखा था उसके दिल की धड़कन चल रही थी और उसका शरीर गर्म था। उसके हांथों और सर पे चोट के निशान थे। उसने शायद बाहर निकलने की कोशिश की हो ये चोट के निशान उसी दौरान लगी हो। नेयास की मां के अनुसार डॉक्‍टरों ने उनकी जिंदा बेटी को मृत बता दिया। महिला की मौत के एक दिन बाद तक उसका शरीर नर्म था। उसके शरीर को देख कर ऐसा नहीं लग रहा था कि एक दिन पहले उसकी मौत हुई है। इतने घंटों के बाद भी उसके शरीर से कोई बदबू नहीं आ रही थी। यह असंभव था अगर वो वाकई में एक दिन पहले मर चुकी होती

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें