शुक्रवार, 19 जून 2015

पत्नी को जिंदा जलाया

पत्नी को जिंदा जलाया


बारां. जिले के केलवाड़ा कस्बे में गुरुवार देर रात एक जने ने पत्नी पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। गंभीरावस्था में उसे बारां से कोटा रैफर किया गया, शुक्रवार सुबह कोटा अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार समरानियां निवासी राजू गुरुवार रात केलवाड़ा में उसके ससुराल पहुंचा था। यहां घर की महिलाओं के सामने पत्नी ममता को घसीटा एवं केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। उसे केलवाड़ा से बारां, बारां से कोटा रैफर किया गया। शुक्रवार सुबह मौत हो गई। आपसी अनबन के चलते घटना हुई। पुलिस शव लेकर कोटा से केलवाड़ा रवाना हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें