गुरुवार, 7 मई 2015

सवाई माधोपुर। बेटे-बहू के अत्याचारों से परेशान बुज़ुर्ग दंपति दर-दर भटकने को मजबूर

सवाई माधोपुर। बेटे-बहू के अत्याचारों से परेशान बुज़ुर्ग दंपति दर-दर भटकने को मजबूर
सवाई माधोपुर। नौ महीने कोख में रखा...जन्म दिया...पालन पोषण कर बड़ा कर दिया...और फिर करा दी शादी...जिसके लिए इनता ज़ोखिम उठाया उसने ही अपने बुजुर्ग दंपति को बाहर का रास्ता दिखा दिया। दरअसल सवाई माधोपुर के अन्सारी मोहल्ले के निवासी दम्पती मोहम्मद रफीक व उसकी पत्नी मुन्नी की कहानी है।

sad-story-of-old-aged-parents-who-were-molested-by-son-and-daughter-in-law-rajasthan-65523



इस दंपति के पांच बेटे हैं। जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है और दो भी नाबालिग हैं। शादीशुदा दो लड़के सवाई माधोपुर में नहीं रहते, जबकि एक लड़का यहीं रहता है। जिसके साथ यह बुज़ुर्ग दंपति रहता था। इन दोनों बेटा बहू ने इस दंपति को घर से बाहर निकालकर बाहर भगा दिया। दंपति का आरोप है कि उनका यह बेटा शादी के बाद से ही हरकत में आ गया था।


नाफरमानी करने वाला रिजवान शादी के चार माह बाद ही जायदाद के लिए इस दम्पती की जान का दुश्मन बन गया। बेटा रिजवान और बहू अनजाना के अत्याचार से दम्पती बेहद दुखी है, लेकिन लाचार है कि वह बुज़ुर्ग हैं। दरअसल इस दंपति का आरोप है कि इनका बेटा और बहू दोनों मिलकर अनैतिक रुप से मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करवाने का दबाव बना रहे हैं। इसको लेकर इनके साथ मार पीट की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें