बुधवार, 27 मई 2015

अजमेर।शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी के घर के पीछे चौकीदार की हत्या



अजमेर।शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी के घर के पीछे चौकीदार की हत्या


अस्पातल में भर्ती चौकीदार ने बुधवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के संत कंवरराम कॉलोनी स्थित घर के पीछे मंगलवार रात चौकीदार पर हमला किया था। पुलिस अधीक्षक महेन्द्रसिंह चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इधर गंज थाना पुलिस ने चौकीदार की हत्या का मामला दर्जकर हत्यारों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए।

पुलिस के अनुसार फॉयसागर रोड संत कंवरराम कॉलोनी के चौकीदार गोटा कॉलोनी निवासी शिवजीराम गुर्जर (55) पर मंगलवार रात 2.30 बजे दो अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में शिवजीराम के कनपटी व चेहरे पर गंभीर चोट आई।

गश्त पर आए होमगार्ड के जवान ने कॉलोनीवासियों को जगाया। इत्तला पर गंज थानाप्रभारी करणसिंह, आनासागर चौकीप्रभारी मीणा पहुंचे। पुलिस ने घायल शिवजीराम को एम्बुलेंस से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह 10.30 बजे दम तोड़ दिया।

एसपी महेन्द्रसिंह चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) प्रवीन जैन, पुलिस उप अधीक्षक (दरगाह) वैभव शर्मा, क्रिश्चियन गंज थानाप्रभारी नेमसिंह और कोतवाली थानाप्रभारी जितेन्द्र गंगवानी पहुंचे। चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गंज थानाप्रभारी को आरोपितों की सरगर्मी से तलाश करने के आदेश दिए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

साढ़े तीन साल से चौकीदारी

बड़े भाई जवानसिंह धाबाई ने बताया कि शिवजीराम पिछले साढ़े तीन साल से नृसिंहपुरा संत कंवरराम कॉलोनी की रात में चौकीदारी की जिम्मेदारी निभा रहा था। उसके एक बेटा व तीन बेटियों है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। शिवजीराम पर पर बेटे और दो बेटियों का लालन-पालन की जिम्मेदारी थी। वह परिवार में अकेला कमाने वाला था।

गश्ती दल को चौकीदार जख्मी हाल में मिला था। उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सिर व चेहरे पर जाहिरा चोट है। किसी को अंजान को टोकने पर वारदात पेश आई है। हत्या का मामला दर्जकर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

महेन्द्र सिंह चौधरी, पुलिस अधीक्षक

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें