शनिवार, 28 फ़रवरी 2015

पन्ना मध्यप्रदेश कलेक्टर पर शारीरिक शोषण के आरोप, प्राचार्य ने पी फिनाइल



पन्ना मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के एकमात्र केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य ने शनिवार सुबह फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। महिला प्राचार्य ने जिले के कलेक्टर पर उनका शारीरिक शोषण करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।



महिला प्राचार्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पन्ना जिला अस्पताल में भर्ती केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य ने संवाददाताओं से कहा कि जिले के कलेक्टर आर के मिश्रा उनका लंबे समय से शारीरिक शोषण कर रहे हैं।




कार्यालयीन कामकाज के सिलसिले में उन्हें कलेक्टर से मिलने जाना पड़ता था, जिसके लिए कलेक्टर उन्हें अपने निवास पर बुलाते थे। ऎसे दो मौकों पर कलेक्टर ने उनका कलेक्टर निवास में भी शारीरिक शोषण किया।




मूलत: जमशेदपुर की निवासी महिला प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक आईपी अरजरिया से भी शिकायत दर्ज की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। महिला प्राचार्य के मुताबिक उन्होंने शुक्रवार रात भी इस संबंध में एसपी को फोन लगाया, लेकिन एसपी ने उनका फोन नहीं उठाया।




पन्ना में अकेली रह रहीं प्राचार्य ने कहा कि कलेक्टर अपने पद का हवाला देते हुए उनका स्थानांतरण नहीं होने देने और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे कर मानसिक तौर पर प्रताडित कर रहे थे और इसके चलते उन्होंने आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें