रविवार, 22 फ़रवरी 2015

मुंबई मॉडल ने लगाया अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का आरोप, पति गिरफ्तार




मुंबई  मॉडल ने लगाया अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का आरोप, पति गिरफ्तार

मुंबई साल 2000 में मिस इंडिया प्रतियोगिता की प्रतिभागी और मॉडल ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज कराया है।


पीडिता की शिकायत पर वर्सोवा पुलिस ने आरोपी पति को गुरूवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति बॉलीवुड में एक असिस्टेंट डायरे क्टर है।


पीडिता की शिकायत के अनुसार, दोनों की शादी 2007 में हुई थी। उसके बाद से ही पति प्रताडित करने लगा। वह बेटी के सामने भी उसे प्रताडित करता था।


पीडिता का आरोप है कि वह 6 साल की बेटी को भी प्रताडित कर चुका है। उसने अपनी शिकायत में पति के प्रताड़ना की पूरी दास्तां बयान की है।


उसने बताया कि उसका पति बेटी के सामने ही उसे पोर्न फिल्में दिखाता था और उसका यौन शोषण करता था। उसने बताया कि वह शराब पीकर उससे मारपीट करता था।


वर्सोवा पुलिस के अनुसार, पीडिता ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी गिरफ्तारी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें