रविवार, 22 फ़रवरी 2015

बालोतरा जामा मस्जिद के सामने रास्ता जाम

जामा मस्जिद के सामने रास्ता जाम 

ओम प्रकाश सोनी 
-बालोतरा के मुख्य बाजार में जामा मस्जिद के सामने सीवरेज निर्माण के बाद छतीग्रस्त सडक की मरम्मत नही किये जाने से परेषान लोगो ने शाम को जामा मस्जिद के सामने रास्ता जाम कर दिया। लोगो ने सड़क पर पाइप ओर पत्थर डाल दिये जिससे रास्ता बंद हो गया ओर दोनो ओर वाहनो की कतारे लग गई। मुख्य रास्ता करीब पोन घंटे तक जाम रहा पर न तो पुलिस ओर नही प्रषासन का कोई अधिकारी मोके पर आया। बाद में यातायात पुलिस के कार्मिक मोके पर आये ओर लोगो से समझाईस कर रास्ता खुलवाया। गोरतलब है कि बालोतरा मे सीवरेज निर्माण का कार्य हो रहा है। निर्माण के दोरान सड़के खोद दी जाती है पर बाद में उनकी मरम्मत नही करवाई जाती है जिससे शहरवासियो को परेषानियो का सामना करना पड़ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें