गुरुवार, 26 फ़रवरी 2015

बाड़मेर नगरपरिषद में आयुक्त के खिलाफ तीन घंटे हंगामा

 बाड़मेर नगरपरिषद में आयुक्त के खिलाफ तीन घंटे हंगामा


घटना | नाराज कार्मिकों का फूटा गुस्सा, सफाई कर्मचारियों समेत सभी कर्मचारी हड़ताल पर उतरे



{कर्मचारियों ने कहा माफी मांगे आयुक्त, नहीं तो काम पर नहीं लौटेंगे

 बाड़मेर

नगरपरिषद में बुधवार को आयुक्त धर्मपाल जाट द्वारा मंत्रालयिक कर्मचारी विष्णु घारू के साथ अभद्र व्यवहार करने के बाद सभी कर्मचारी भड़क गए। परिषद में तीन घंटे तक जोरदार हंगामा चला। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी पहुंचे। नारेबाजी कर परिषद कार्यालय के भीतर घुस गए। तनाव बढ़ता देख आयुक्त कार्यालय से निकल गए। इसके बाद कर्मचारियों ने आयुक्त की कुर्सी पर कब्जा कर लिया।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक आयुक्त माफी नहीं मांगेगे तब तक हड़ताल पर रहेंगे। कार्य का बहिष्कार करते हुए कार्मिकों ने जुलूस निकालकर आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों की मांग है कि आयुक्त का कर्मचारियों के साथ बर्ताव अशोभनीय है। इसको लेकर पूर्व में भी शिकायतें की है, लेकिन प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं हो रही है। आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

सोमवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे आयुक्त ने एक फाइल के मामले में कार्यरत लिपिक को बुलाकर फाइल के बारे में जानकारी मांगी थी। इस बीच पता चला कि फाइल नगर परिषद में नहीं है। इसको लेकर आयुक्त और लिपिक के बीच कहासुनी हुई। लिपिक का आरोप है कि आयुक्त ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। अभद्र व्यवहार की जानकारी परिषद के अन्य कर्मचारियों को मिलने के बाद सभी कर्मचारी लामबद्ध हो गए। जमादार, सफाई कर्मचारी, मंत्रालयिक तकनीकी कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। इस बीच बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी महिलाएं पुरुष नगर परिषद के ऑफिस में घुस गए। तनाव को बढ़ते देख आयुक्त कुर्सी छोड़ भाग निकले। कर्मचारियों ने आयुक्त कार्यालय का घेराव कर सीट पर कब्जा कर लिया।

आयुक्त की सीट पर बैठा सफाई कर्मचारी

आयुक्तकी सीट पर सफाई कर्मचारी बैठ गया। आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की, लेकिन तब तक आयुक्त ऑफिस से निकल चुके थे। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी जुलूस के रूप कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से शिकायत की गई।

आयुक्त को नोटिस दिया है

^आयुक्तके व्यवहार को लेकर नगर परिषद कर्मचारियों की शिकायत मिली है। इसके बाद आयुक्त को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। कर्मचारियों से भी समझाइश की है कि वे हड़ताल नहीं करें। मधुसूदनशर्मा, कलेक्टर, बाड़मेर

मामला दर्ज होगा

^पिछलेकाफी दिन से फाइल मांगी जा रही है, लेकिन लिपिक फाइल नहीं दे रहा है। कर्मचारी ने खुद के बचाव को लेकर ड्रामा किया है। फाइल नहीं उपलब्ध करवाई तो मामला दर्ज करवाया जाएगा। धर्मपालजाट, आयुक्त, नगर परिषद

किया अभद्र व्यवहार

^फाइलके बारे में आयुक्त ने पूछा तो मैने भामाशाह शिविर में फाइल इधर-उधर होने की जानकारी दी। इस पर आयुक्त अभद्र व्यवहार करने लगे। कर्मचारियों के साथ उनका बर्ताव ठीक नहीं है। विष्णुघारू, लिपिक

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें