शनिवार, 24 जनवरी 2015

दुष्कर्म की पीड़िता न्याय की आस में 20 दिनों से धरने पर, आमरण अनशन को हुए 3 दिन

दुष्कर्म की पीड़िता न्याय की आस में 20 दिनों से धरने पर, आमरण अनशन को हुए 3 दिन


जालोर| सांचौर के भडवल गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामले में न्याय नहीं मिलने पर युवती अपने माता-पिता सहित 20 दिनों से धरने पर है और 3 दिन से आमरण अनशन पर है| भडवल गांव में युवती को जबरदस्ती बंधक बनाकर उसके चाचा ससुर ने लगातार 6 महीनों तक दुष्कर्म किया| दुष्कर्म का आरोपी भाजपा का नगर मण्डल अध्यक्ष है और वर्तमान में सरपंच है| आरोपी के रसुख उपर तक हैं, जिसके कारण पुलिस ने 2 दिन तक आरोपी को हिरासत में रखने के बाद राजनितिक दबाव के चलते छोड़ दिया| वहीं आरोपी पीड़िता को पने माता-पिता सहित किसी भी रिश्तेदार को मिलने नहीं देता था|

jalore-rape-victim-on-indefinite-strike-from-3days-awaits-justice-32455

पीड़िता के शरीर पर बांध कर रखने के भी निशान भी हैं| पीड़िता ने किसी तरह अपने पिता के पास संदेशा पहुंचाया तो उसके पिता लेने पहुंचे फिर भी आरोपी ने पीड़िता को उसके पिता से मिलने नही दिया| आरोपी ने युवती के पति, सास ससुर को दबाव में ले रखा था, जिसके चलते वो भी विरोध नहीं करते थे| युवती के पिता ने न्यायालय के सर्च वारण्ट से तलब किया तब कही जाकर पुलिस मजबुरी में युवती को न्यायालय में पेश किया|

rape victim on indefinite strike from 3days awaits justice

युवती ने अपनी आपबीती न्यायालय में सुनाई जिसके बाद न्यायालय ने मामला दर्ज करने के आदेश दिये| मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी को 2 दिन तक हिरासत में रखा और बाद में दबाव आने पर पुलिस ने आरोपी के छोड़ दिया| वहीँ फाइल आइजी पुलिस ने आपने पास मंगा कर मामले को ठण्डे बस्ते में डाल दिया है|

आरोपी ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर पीड़ित परिवार को समाज से बहिष्कृत करवा दिया| वहीं अब गांव में पीड़िता के परिवार को कोई राशन तक देने को तैयार नहीं है| आखिर पीड़िता को कहीं से भी मदद की आस नहीं है| पीड़िता शुक्रवार को तीसरे दिन आमरण अनशन पर है| लगातार उस परिवार पर राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें