रविवार, 28 दिसंबर 2014

भीलवाड़ा दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार



भीलवाड़ा। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में शुक्रवार रात आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
husband arrested in dowry murder case



पुलिस के अनुसार 26 जनवरी 2014 को जूना गुलाबपुरा निवासी मोनिका पत्नी विजय प्रजापत ने विष्ााक्त पदार्थ खा लिया, जिससे अजमेर में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने तब मामले को मर्ग में दर्ज किया था। मृतका के भाई जितेन्द्र प्रजापत ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी।




पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट तथा बयानों के आधार पर आरोपित विजय के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया।




परिवादी ने आरोप लगाया कि दो साल पूर्व उसकी बहन मोनिका का विवाह हुआ था।




शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताडित किया जा रहा था। दहेज में एक लाख रूपए की मांग की जा रही थी।




पुलिस उपाधीक्षक भोजराजसिंह ने जांच के बाद विजय क ो दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें