गुरुवार, 27 नवंबर 2014

बाड़मेर क्रॉस वोटिंग के बावजूद भाजपा फिर असफल ,उप सभापति भी कांग्रेस का



बाड़मेर क्रॉस वोटिंग के बावजूद भाजपा फिर असफल ,उप सभापति भी कांग्रेस का 
उप सभापति चुनावो में कांग्रेस के प्रीतम दास जीनगर ने भाजपा के बलवन्त सिंह भाटी को दो वोटो से हराया
रिपोर्ट। तरुण मुखी 
बाड़मेर ! भाजपा की तमाम जोड़ तोड़ के बावजूद भी एक बार फिर भाजपा को मुहँ की खानी पड़ी गुरुवार को सम्पन हुए उपसभापति के चुनावो में कांग्रेस के प्रीतम दास जीनगर ने भाजपा के बलवंत सिंह भाटी को 2 वोटो से हराकर उपसभापति निर्वाचित हुए है जीनगर को 40 में 21 वोट मिले जबकि बलवंत सिंह भाटी 40 में 19 मत मिले सुबह 10 बजे तक भाजपा के पत्ते नहीं खुलने से कांग्रेस के प्रीतम दास जीनगर के निर्विरोध निर्वाचन की संभावनाए व्यक्त की जा रही थी लेकिन 10 बजे के बाद भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रियंका चौधरी ,दिलीप पालीवाल और बलवंत सिंह भाटी नगर परिषद स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और बलवंत सिंह भाटी का नामांकन दाखिल करवाया दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से कड़े सुरक्षा इंतजामो के बीच मतदान शुरू हुआ सभापति के चुनाव में सभी 40 पार्षदो ने मत का प्रयोग किया शाम 3 बजे इस चुनाव का परिणाम घोषित किया जिसके अनुसार भाजपा के बलवंत सिंह भाटी को 19 और कांग्रेस के प्रीतमदास जीनगर को 21 वोट मिले भाजपा को कल के सभापति चुनावो के मुकाबले एक वोट ज्यादा मिला कल सभापति के चुनाव में दिलीप पालीवाल को 18 वोट मिले थे ऐसे में एक कोंग्रेसी पार्षद की क्रास वोटिंग की संभावना जताई जा रही है

भाजपा को जोड़तोड़ सफल नहीं

भारतीय जनता पार्टी ने कोंग्रेसी खेमे में सेंध मारी का पूरा प्रयास किया था ऐसे में आखिरी वक्त तक भाजपा की उम्मीद कायम थी जोड़ तोड़ में महारथी बलवंत सिंह भाटी को आगे करने के बाद भाजपा को भरोसा था की बलवंत सिंह भाटी के भरोसे भाजपा ने अपनी डूबती नैया को पार लगा लेंगे कोशिश की सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार भाजपा के दिग्गज नेताओ ने कांग्रेस में सेंधमारी करते हुए 3 कोंग्रेसी पार्षदो को क्रॉस वोटिंग के लिए मनाया था इसी कारण भाजपा नेता सभापति की सीट को लेकर आश्वश्त नजर आये इसी कारण डॉ डॉ प्रियंका चौधरी स्वयँ भाटी नामांकन दाखिल करवाने पहुँची और चुनाव परिणाम आने तक मतदान केंद्र के बाहर उत्सुकता से जीत का इन्तजार करने लगी लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद प्रियँका चौधरी के मुहँ की हवाइयाँ उड़ गयी और तीन पार्षदो के आश्वाशन के बाद भी एक कोंग्रेसी पार्षद ने ही भाजपा का साथ दिया और भाटी की 2 वोटो से हार हुई

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें