शनिवार, 18 अक्तूबर 2014

बालोतरा। डिस्काॅम कार्मिको पर हमला करने के आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर

बालोतरा।  डिस्काॅम कार्मिको पर हमला करने के आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर


रिपोर्टर :- ओमप्रकाश सोनी /बालोतरा
बालोतरा। उपखंड के सराणा गांव में स्थित डिस्काॅम उप चोकी में कार्यरत कार्मिको पर चाकु से जानलेवा हमला करने के मामले में पचपदरा पुलिस वारदात के पांच दिन बाद भी अभी तक आरोपियो को गिरफ्तार नही कर पाई है। आरोपियो के गिरफ्तारी के मामले में पुलिस की ढिलाई से डिस्काॅम श्रमिक संघ में पचपदरा पुलिस के प्रती रोष व्याप्त है।


 डिस्काॅम कार्मिक संघ के पदाधिकारियो ओर सदस्यो ने शुक्रवार की शाम को उप पुलिस अधिक्षक के कार्यालय के बाहर प्रदर्षन कर उपखंड अधिकारी के नाम का ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में डिस्काॅम संघ के पदाधिकारियो ने बताया कि आरोपियो द्वारा दो बार अलग अलग डिस्काॅम कार्मिको पर जानलेवा हमले किये जा चुके है पर पचपदरा पुलिस आरोपियो को गिरफ्तार नही कर रही है जिससे डिस्काॅम कार्मिको में भय व्याप्त है। डिस्काॅम कार्मिको ने आरोपियो की गिरफ्तारी नही होने पर विद्युत आपुर्ती ठप्प करने की भी चेतावनी दी है। डिस्काॅम श्रमिक संघ के प्रदेष अध्यक्ष सोहनसिंह जेतमाल ने बताया कि आरोपियो की गिरफ्तारी नही होने पर संघ आंदोलन तेज करेगा।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें