शुक्रवार, 10 अक्तूबर 2014

बाड़मेर डकैती का मुख्य आरोपित गिरफ्तार



बाड़मेर। करीब दस दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पन्द्रह पर बने शोरूम में डकैती के मुख्य आरोपित को सदर पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही 74 लाख रूपए की डकैती के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Accused of robbery arrested


एक आरोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। सदर थानाधिकारी आनंदसिंह राजपुरोहित ने बताया कि गुरूवार को पुलिस को मुख्य आरोपित भूरसिंह पुत्र गोरधनसिंह निवासी नीम्बला के बाड़मेर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पूर्व में डकैती के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस पैंतालीस लाख रूपए बरामद कर चुकी है। मुख्य आरोपित के गिरफ्तार होने से शेष राशि बरामद होने की उम्मीद है। अब इस मामले में आरोपित हिन्दूराम निवासी महाबार की गिरफ्तारी शेष्ा है। -  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें