बुधवार, 15 अक्तूबर 2014

राज ठाकरे और चौटाला ने सभी नेताओं को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया।

महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा को इस बार मोदी लहर से बेहतर की उम्मीद है। चुनाव के परिणाम चाहे जो भी रहें लेकिन महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे और हरियाणा में आईएनएलडी के ओम प्रकाश चौटाला ने सभी नेताओं को पीछे छोड़ दिया है।

गूगल पर राज ठाकरे महाराष्ट्र के सबसे अधिक सर्च किए गए राजनेता के तौर पर उभरे हैं। वहीं उनके चचेरे भाई और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे उनसे पिछड़ गए हैं। 

raj thackeray and op chautala top searched leaders on google

गूगल ने बताया है कि इस सूची में उन दोनों के बाद राकांपा नेता अजीत पवार, भाजपा नेता देवेंद्र फडनवीस, कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण और फिर आर आर पाटिल का नंबर आता है।

ठीक वैसे ही हरियाणा में ओमप्रकाश चौटाला को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। उसके बाद सिरसा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे गोपाल कांडा दूसरे नंबर पर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के मुखिया भुपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरे पायदान पर हैं।

वहीं हजकां प्रमुख कुलदीप विश्नोई को चौथा स्थान मिला है। - 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें