गुरुवार, 2 अक्तूबर 2014

गाडियों के लिए वीआईपी धार्मिक नंबर लेना हुआ महंगा

वाहनों के लिए वीआईपी और मनचाहे नंबर जैसे 101, 111 और 786 लेना अब महंगा हो गया है। सरकार ने ऎसे नंबरों की दरें बढ़ा दी हैं। राजस्थान सरकार ने वीआईपी वाहन नंबरों की दरें दो से तीन गुणा तक बढ़ा दी हैं। अब यह पहले के पांच हजार की बजाए न्यूनतम 10 हजार रूपए से शुरू होंगे। उन्हीं नंबरों की दरें बढ़ाई गई है जो धार्मिक आधार पर लिए जाते हैं। 
Taking VIP numbers on vehicles becomes expensive
चौपहिए के लिए एक और 786 नंबर लेने के लिए 31 हजार की बजाए एक लाख एक हजार रूपए देने होंगे। दो या अधिक आवेदनकर्ता होने पर नम्ब्ारों की बोली भी लगाई जा सकती है। जिला परिवहन अधिकारी जुगल किशोर माथुर ने बताया कि नई दरें बुधवार यानि एक अक्टूबर से लागू हो गई। इसके अनुसार सबसे महंगे नंबर की न्यूनतम कीमत 21 हजार और सबसे सस्ते नंबर की न्यूनतम राशि 2100 रूपये हो गए है। 

नई दरों पर एक नजर
वाहन - विशिष्ट नंबर - पुरानी दरें - नई दरें 
दुपहिया - 1,9,786 एवं 9999 - 5000 - 10000
दुपहिया अन्य क्रमांक एडवांस श्रेणी - 1000 - 5000
दुपहिया नए वाहन केलिए पुराने नंबर - 1000 - 5000
चौपहिया - 1 एवं 786 - 31000 - 101000
चौपहिया 2 से 9, 11, 101, 1111,9999 - 21000 - 51000
चौपहिया तीन या चार समान अंक के लिए - 11000 - 21000
चौपहिया शेष्ा क्रमांक - 5000 - 11000
चौपहिया नए वाहन के लिए पुराने नंबर - 11000 - 21000 -  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें