बुधवार, 8 अक्तूबर 2014

74 साल बाद बना चंद्र ग्रहण पर विशेष योग कौन-सी राशि पर डालेगा क्या प्रभाव

यह ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लग रहा है। अत: इस राशि व नक्षत्र वालों के अलावा गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए। यथाशक्ति जाप, पाठ व दानादि से इसका अशुभ प्रभाव क्षीण किया जा सकता है। वृष, सिंह, धनु, एवं मकर राशि के लिए उत्तम तथा मेष, मिथुन, कर्क, कन्या , तुला, वृश्चिक व कुंभ वालों के लिए मध्यम रहेगा।


मीन राशि वालों को कांसे के पात्र में घी भर कर उसमें तांबे का पैसा डालकर अपना मुंह देख कर ग्रहण समाप्ति पर दान करना चाहिए। ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का मंत्र जाप करें। आज से कार्तिक चंद्र मास भी आरंभ हो रहा है।

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा ग्रहण ?

मेष : चिन्ता व खर्च बढऩे की संभावना। गुड़ का दान करें।

वृष : लाभ व धार्मिक कामों पर व्यय। दूध का पैकेट दान करें।

मिथुन: जीवन साथी की सेहत प्रभावित। हरी मूंग की दाल दान दें।

कर्क : रोग पर अपव्यय की आशंका। दही का दान करें।

सिंह : मान हानि या अत्यधिक व्यय। तांबे का बर्तन किसी सुपात्र को दें।

कन्या : मंगल कार्य तथा सभी कार्य संपन्न। हरी सब्जी लंगर में दान कर आएं।

तुला: धनागमन परंतु साथ ही व्यय। मंदिर में कपूर दे दें।

वृश्चिक : शारीरिक कष्ट व दुर्घटना के योग। मिट्टी के कुजे में पीली खांड भर के दान दें।

धनु : कार्य सफल। सवा किलो चने की दाल दें।

मकर : धन लाभ । काले उड़द दान करें।

कुंभ : यात्रा में कष्ट। बारह किलो कच्चा कोयला जरूरतमंद को दें।

मीन : रोग कष्ट तथा व्यय। मछलियों को आटे व उड़द की गोलियां डालें। तांबे का पात्र दान करें।

साभार —मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिषाचार्य

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें