बुधवार, 3 सितंबर 2014

अभिनेत्री ने की खुदकुशी, फोन से आखिरी कॉल ब्वॉयफ्रेंड को

मुंबई। फिल्म जगत में अच्छा मुकाम पाने के लिए संघर्ष कर रही एक खूबसूरत अभिनेत्री ने मंगलवार की रात फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री सय्यम खन्ना ने मुंबई के यारी रोड स्थित अपने फ्लैट पर आत्महत्या की है।
bollywood actress sayyam khanna alias mona khanna commited suicide in mumbai

सय्यम की आत्महत्या की खबर उसकी छोटी बहन रिया खन्ना ने पुलिस को दी। अभिनेत्री की आत्महत्या ने एक बार फिर बॉलीवुड के कड़वे सच से जुड़े कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस की माने तो आत्महत्या के कारण के बारे में अभी कोई तथ्य नहीं मिले हैं। पुलिस की कहानी से इतर मृतका की बहन की मानें तो सय्यम की आत्महत्या के पीछे सय्यम के ब्वायफ्रेंड का हाथ है।

पुलिस के मौजूदा इनवेस्टीगेशन की रफ्तार से प्रतीत हो रहा है कि इस मामले को सुलझने में अभी वक्त लगेगा।

बिन मां-बाप की सय्याम देहरादून से आई थी मुंबई
अपने अभिनय क्षमता को तराशने व बॉलीवुड में मुकाम हांसिल करने के लिए सय्याम कुछ साल पहले देहरादून से मुंबई आ गई थी। सय्याम के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी।

उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अब उसकी जिंदगी में केवल उसकी छोटी बहन थी।

सय्याम की छोटी बहन रिया बीती 22 अगस्त को ही अपने बहन के घर आई थी। दोनों बहनों में अगाध प्रेम था। सय्याम के इस कदम के बाद उसकी बहन अकेली हो गई है।

सय्याम की आत्महत्या में बहन का सनसनीखेज आरोप
सय्याम की बहन रिया ने बताया कि सय्याम का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। कुछ दिनों से दोनों में खटपट चल रही थी। खटपट का कारण उसने बताया कि सय्याम का ब्वायफ्रेंड कुछ दिनों से उसे इग्नोर कर रहा था।

इतना ही नहीं दोनों के बीच मारपीट भी हो चुकी थी। पिछले कई दिनों सय्याम उखड़ी-उखड़ी सी रहने लगी थी। आत्महत्या करने से पहले वो अपने ब्वायफ्रेंड से मिलने गई थी। घर लौटने पर वो बहुत ज्यादा उदास थी

बहन को सब्जी खरीदने भेजी और लगा ली मौत को गले
सय्याम की बहन के अनुसार वो आत्महत्या का मन पहले ही बना ली थी। लेकिन छोटी बहन के घर में रहते वो यह कदम नहीं उठा सकती थी। मंगलवार की शाम घर लौटने के बाद उसने अपनी को सब्जी लाने के लिए घर से बाहर भेजा।

उसने बहन से कहा कि सब्जी लाने के बाद वो खाना खाकर सो जाए। बहन से उसने यह भी कहा कि वो सोने जा रही है और वो उसे घर आने के बाद परेशान नहीं करेगी। रिया सब्जी लेकर लौटी। खाना खाने के बाद उसने बहन का हाल लेना चाहा।

सय्याम के कमरे से गानों की आवाज आ रही थी। रिया ने सोचा कि गाना बंद कर उसे ढंग से सुला देगी। जब वो कमरे में गई तो उसके होश उड़ गए। सय्याम का शव पंखे से लटक रहा था।

सय्याम के फोन से आखिरी कॉल ब्वायफ्रेंड को
सय्याम की आत्महत्या के पीछे उसके ब्वायफ्रेंड का आरोप लगाते हुए रिया ने कहा कि सय्याम ने आत्महत्या करने से पहले आखिरी फोन अपने ब्वायफ्रेंड को किया था।

रिया के अनुसार सय्याम का ब्वायफ्रेंड एक नामी अभिनेता का बेटा है।

अकेली बहन का साथ नहीं दे रही पुलिस
सय्याम की बहन ने बताया कि उसे पूरा भरोसा है कि सय्याम को आत्महत्या के लिए उसके ब्वायफ्रेंड ने ही उकसाया है। उसने पुलिस से सय्याम के ब्वायफ्रेंड के खिलाफ शिकायत भी की थी।

रिया का आरोप है कि सय्याम का ब्वायफ्रेंड मशहूर अभिनेता का बेटा है और इसी कारण से पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया।

वहीं पुलिस की मानें तो सय्याम ने अपने आईपैड में सुसाइड नोट छोड़ा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसके इस कदम वो खुद जिम्मेदार है।

हांटेड हाउस में की थी काम
सय्याम बीते सालों में रिलीज हुई हॉरर फिल्म "द हांटेड हाउस" में काम कर चुकी है।

उसकी आने वाली फिल्म "द लास्ट हॉरर" किन्हीं कारणों से अभी तक रिलीज नहीं हो सकी है -  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें