शुक्रवार, 29 अगस्त 2014

अयोध्या में महंत की हत्या, मंदिर में मिले कंडोम व टूटी चूडिया -

फैजाबाद। अयोध्या में मणिरामदास छावनी सेवा ट्रस्ट से जुड़े गंगा भवन मंदिर के महंत विजयराम दास की हत्या कर दी गई। महंत विजयराम दास की लाश सुबह करीब 7.30 बजे मंदिर परिसर में उनके कमरे मिली। उनके शव के पास कुल्हाडी पड़ी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि महंत को कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने छानबीन के दौरान मंदिर से चूçड़यों के टूटे टुकड़े और कई कॉन्डोम भी सबूत के तौर पर जुटाए हैं। अयोध्या में हाल में सेक्स, संपत्ति और गद्दी के चक्कर में कई संतों की हत्याएं हो चुकी हैं। पहली नजर में इस मामले के तार भी ऎसी ही वजहों से जुड़े दिखाई दे रहे हैं।Mahant Murdered in Ayodhya
अयोध्या में महंतों की हत्याओं का दौर रूकने का नाम नही ले रहा है। इस मामले में पुलिस काफी छानबीन कर रही है और जल्द ही किसी हल पर पहुंचेगी। लेकिन इससे पहले अयोध्या में दर्जनों महंतों की हत्याएं हो चुकी हैं। इनमें महंत अयोध्या दास, महंत हरिभजनदास, रामाज्ञादास और महंत मैथिलीशरण दास की हत्याएं प्रमुख हैं। -

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें