जैसलमेर। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की सेहत में मामूली सुधार हुआ है।
जसवंत सिंह कई दिनों से दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि वे कोमा में है ओर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं।
एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों की ओर से मंगलवार को कहा गया कि उनकी हालत में मामूली सुधार देखा गया है।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार दोपहर दिल्ली के आर्मी अस्पताल पहुंच कर जसवंत सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
गहलोत उनके पुत्र विधायक मानवेन्द्र सिंह से मिले और सिंह की कुशलक्षेम पूछी तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
जोधपुर के पूर्व महाराजा गजसिंह और उनकी पत्नी हेमलता और उमा भारती मंगलवार को जसवंत सिंह का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचीं।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित भाजपा के बड़े नेता और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जसवंत सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे थे। -

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें