मंगलवार, 26 अगस्त 2014

कल्याण सिंह बने राजस्थान के महामहिम

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही तीन अन्य राज्यों गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी राज्यपाल की नियुक्ति की गई है। Kalyan singh appointed as Rajasthan governor
इससे पहले मार्गरेट आल्वा का कार्यकाल पूरा होने के बाद उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को राज्य के राज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी हुई थी। उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले कल्याण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उनके पहले कार्यकाल 24 जनवरी 1991 से 6 दिसंबर 1992 में बाबरी विध्वंस हुआ था। 1997 में वह दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री बने।

जनवरी 2009 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार किया था। उनके बेटे राजवीर सपा में शामिल भी हो गए थे। लेकिन 10 महीने बाद ही वे सपा से अलग हो गए और 2010 में अपनी अलग पार्टी जनक्रांति पार्टी बना ली। लेकिन कुछ महीनों बाद ही वे फिर से भाजपा से जुड़ गए। 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें