शनिवार, 30 अगस्त 2014

राजस्थान को विकसित राज्य बनाने को राजे का अहम कदम

 नई दिल्ली- राजस्थान में राजे सरकार विकास की राह के लिए सड़कों का जाल बिछाने को तैयार है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को नई दिल्ली पहुंची। राष्ट्रीय राजधानी की ताजमहल होटल में सीएम राजे ने इंवेस्टर्स कांफ्रेंस में शिरकत की।सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान, मुख्य सचिव राजीव महर्षि ने भी कांफ्रेंस में भाग लिया।सीएम राजे की अध्यक्षता में इवेंस्टर्स कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कांफ्रेंस में 80 से ज्यादा कंपनियों ने भाग लिया। 
cm raje in delhi to attend investors confrence

पीपीपी मोड पर 20 हजार किमी. सड़कों का प्रदेश में जाल बिछाया जाएगा। प्रिंसिपल सेके्रटरी सार्वजनिक निमार्ण विभाग डीबी गुप्ता ने इंवेस्टर्स को आकर्षित करने के लिए सरकार की योजना के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इंवेस्टर्स का राजस्थान में आने के स्वागत किया। राजे ने कहा कि हमारी सरकार राजस्थान को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी निवेशकों का स्वागत करती है। सरकार प्रदेश में आने वाले निवेशकों का पूरा ध्यान रखेगी।

राजे ने कहा कि सरकार प्रदेश में 20 हजार किमी. सड़कों का जाल बिछाएगी। राजे ने बताया कि रिडकोर के जरिए प्रदेश में स्टेट हाइवे का निर्माण किया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान ने इंवेस्टर्स से राजस्थान में निवेश करने के लिए आकर्षित किया।

सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने बताया कि राजे सरकार प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने को प्रतिबद्ध है। यूनुस खान ने बताया कि प्रदेश में निवेशकों को सरकार पूरी सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराएगी।

खान ने कहा कि राजे सरकार प्रदेश को देश में मॉडल स्टेट बनाने के लिए प्रयासरत है। जो बात प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कहती है वो करके भी दिखाती है। -

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें