शुक्रवार, 18 जुलाई 2014

बाप रे! इस दुल्हन से जरा बच के रहना

राजस्थान: राजस्थान पुलिस ने एक ऐसा महिला को गिरफ्तार किया है, जो दुल्हन बन लोगों से शादी करती और बाद में उनका सारा सामान लेकर रफू-चक्कर हो जाती। जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय कुसुम का पांच से छह लोगों का गिरोह है जो लोगों को धोखा देकर उनके पैसे और बहुमूल्य वस्तुओं पर हाथ साफ करके फरार हो जाते थे। बाप रे! इस दुल्हन से जरा बच के रहना
पुलिस पूछताछ के दौरान कुसुम ने स्वीकार किया कि उसने पांच लोगों से पहले शादी की और बाद में अपने पांचों पतियों को धोखा देकर लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कुसुम के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी साथियों की तलाश जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें