रविवार, 27 जुलाई 2014

राजस्थानी भाषा समिति के संस्थापक कविया सोमवार को बाड़मेर में लेंगे बैठक



राजस्थानी भाषा समिति के संस्थापक कविया सोमवार को बाड़मेर में लेंगे बैठक

बाड़मेर अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के संस्थापक लक्ष्मण दान कविया अठाईस तारिख को बाड़मेर आयेंगे। इसी दिन समिति की अहम् बैठक लेंगे।
समिति के प्रदेश उप पाटवी चन्दन सिंह भाटी ने बताया की समिति के संस्थापक और राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष आन्दोलन के अग्रणी लक्ष्मण दान कविया सोमवार वार को बाड़मेर आयेंगे। उन्होंने बताया की राजस्थानी भाषा को मान्यता के लिए आन्दोलन की रूप रेखा तय की जायेगी वही बाड़मेर में राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा महा उच्च्हब के आयोजन को अंतिम रूप दिया जायेगा। बैठक में समिति के समस्त पदाधिकारी सभी घटकों के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहेंगे।बैठक में ब्लॉक के पदाधिकारी भी भाग लेंगे ,बैठक में समिति के सरंक्षक रावत त्रिभुवन सिंह राठोड ,जिला पाटवी रिडमल सिंह दांता ,इंद्र प्रकाश पुरोहित ,महेश दादानी ,डॉ लक्ष्मी नारायण ,भंवर लाल जेलिया ,नरेश देव सारण ,भीखदान चरण ,जीतेन्द्र छंगाणी ,आईदान सिंह इन्दा ,गोरधन सिंह जहरीला ,अनिल सुखानी ,फकीरा खान ,बाबू भाई शेख ,महबूब खान ,महेंद्र सिंह तारातरा ,रघुवीर सिंह तामलोर ,हिन्दू सिंह तामलोर ,रमेश सिंह इन्दा , भोम सिंह बलाई ,आवड सिंह सोढा ,जीतेन्द्र फुलवरिया सहित कई कार्यकर्ता भाग लेंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें