मंगलवार, 29 जुलाई 2014

भाजपा के जिलाध्यक्षों की घोषणा 3 अगस्त को

जयपुर। भाजपा के जिलाध्यक्षों की घोषणा 3 अगस्त को होने की संभावना हैं। जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्षों को नियुक्ति की सूची तैयार है, बस घोषणा का इंतजार है। rajasthan bjp new districts president list ready
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी दिल्ली दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य पदाधिकारियों से मिलकर पहले ही नामों को अंतिम रूप दे चुके हैं।

पार्टी सूत्रों की मानें तो जयपुर शहर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र भार्गव का बदला जाना तय है। माना जा रहा है कि इस पद पर वैश्य समाज के किसी नेता को नियुक्ति दी जाएगी। जबकि जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं चौमूं विधायक रामलाल शर्मा को बरकरार रखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार इस बार जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में विधायकों की राय को महत्व दिया गया है। जहां पर संगठन में प्रभावी नेता नहीं है वहां विधायक को भी जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

बड़े पदों पर नियुक्ति बाद में
प्रदेश भाजपा में संगठन महामंत्री की नियुक्ति को लेकर लम्बे समय से अटकलों का दौर चल रहा है, लेकिन संगठन महामंत्री और हाल ही में कप्तान सिंह सोलंकी को राज्यपाल बनाए जाने के बाद रिक्त हुए प्रदेश प्रभारी के पदों पर नियुक्तियां भी बाद में होंगी।

प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को मंत्रिमंडल में शामिल कर उनकी जगह नया प्रदेशाध्यक्ष बनाने की चर्चाएं भी चल रही है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें