जारीबाग। भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा भी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राह पर चल पड़े हैं। झारखण्ड स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के अधिकारियों पर कथित हमले के मामले में गिरफ्तार यशवंत सिन्हा ने जमानत लेने से इनकार कर दिया।
जेएसईबी की हजारीबाग ब्रांच के जनरल मैनेजर धनेश झा ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। धनेश झा ने बताया कि भाजपा की राज्य ईकाई ने बिजली संकट को लेकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्हें बांध दिया गया। खुद सिन्हा ने मंगलवार को मीडिया के समक्ष स्वीकार किया था कि उन्होंने भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को झा को रस्सी से बांधने के लिए कहा था।
सिन्हा ने पत्रकारों के समक्ष कहा,हां,मैंने जीएम के हाथ रस्सी से बांधने के लिए कहा था क्योंकि बिजली संकट के कारण महिलाओं को ही सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। डिप्टी एसपी ने झा को मुक्त कराया था। झा का कहना है कि घटना प्रताडित करने वाली और अपमानित करने वाली है। -
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें