शनिवार, 28 जून 2014

बाड़मेर में चिंकारा का फिर शिकार

बाड़मेर। बाड़मेर में एक बार फिर से चिंकारा शिकार की घटना सामने आई है। chinkara huntin again in barmer
वन्य प्रेमियों और शिकारियों के बीच हुए संघर्ष में शिकारी मौके से भाग छूटे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिंकारा के शव का पोस्टमार्टम करवा शव दफना दिया है।

पुलिस के अनुसार गीड़ा थाना क्षेत्र के कानोड़ गांव में शनिवार तड़के सुबह शिकारियों ने एक गर्भवती मादा चिंकारा का शिकार किया।

गोली की आवाज सुनकर जाग होने से वन्यजीव प्रेमियों ने शिकारियों को भागते देखा। ग्रामीणों ने शिकारियों का पीछा किया लेकिन संघर्ष के दौरान शिकारी मौके से भाग छूटे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित वन्यजीव प्रेमियों को शांत करवाया।

पुलिस ने चिंकारा के शव का पोस्टमार्टम करवा दफना दिया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष नौ चिंकारा का शिकार किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें