बुधवार, 4 जून 2014

शर्मनाक! महिला के प्रसव की बनाई क्लिपिंग



सवाई माधोपुर। जिले में गर्भवती महिला के प्रसव की क्लिपिंग बनाने का शर्मनाक घटना सामने आई है। क्लिपिंग बनाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

pregnant woman delivery making video clip 
घटना से गुस्साए परिजनों और लोगों ने कुंडेरा मार्ग पर जाम लगा विरोध प्रदर्शन किया।

कुंडेरा राजकीय अस्पताल में प्रसूता की प्रसव के दौरान क्लिपिंग बनाई गई। इसके बाद इसे मोबाइल पर प्रसारित कर दिया गया।

इस बारे में जब परिजनों को पता लगा तो उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के विरोध में बुधवार सुबह कुंडेरा मार्ग पर जाम लगा दिया।

इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उधर, आरोपियों के बारे में साफ नहीं हो पाया कि इसमें कौन-कौन शामिल है। हालांकि किसी डॉक्टर के शामिल होने से इनकार किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें