शनिवार, 7 जून 2014

ग्रेटर नोएडा में बीजेपी नेता विजय पंडित को गोली मारी -



नोएडा। राजधानी दिल्ली से सटे दादरी में भाजपा के नेता विजय पंडित को बदमाशों ने शनिवार देर शाम गोली मार दी गई। पंडित को गंभीर घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया है।

bjp leader vijay pandit shot dead by unidentified bike riders in greater noida 
सूत्रों के अनुसार पडित को पांच गोली मारी गई। गुस्साई भीड़ ने मौके पर कई वाहनों को भी आग लगा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पर भीड़ ने पथराव किया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया।

पुलिस ने जवाब में हवाई फायरिंग भी की। एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। विजय पंडित की हत्या के विरोध में जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। पंडित की पत्नी नगरपालिका चैयरमेन है। इस वारदात के बाद ग्रेटर नोएडा सेक्टर 27 में कुछ लोग धरने पर बैठ गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें