दिल्ली। एनडीए नीत केन्द्र सरकार जल्द ही कुछ राज्यों के राज्यपाल बदल सकती है। इसके तहत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है। इसमें पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा से बगावत कर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले जसवंत सिंह का भी नाम है।
इसके अलावा भाजपा नेता कल्याण सिंह, लालजी टंडन, वीके मल्होत्रा, मुरली मनोहर जोशी और यशवंत सिंहा को भी राज्यपाल बनाया जा सकता है। इनमें मुरली मनोहर जोशी को महाराष्ट्र और वीके मल्होत्रा को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों में भाजपा के कर्नल सोनाराम से शिकस्त मिलने के बाद जसवंत सिंह अपने पुराने साथियों लाल कृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने गए थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी जसंवत के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है। कुछ दिनों पहले मोदी ने जसंवत को पत्र लिखकर उन्हें उचित सम्मान देने का आश्वासन दिया था।
वहीं जसवंत सिंह भी अपने बेटे और शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह को फिर से भाजपा में शामिल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। मानवेन्द्र को लोकसभा चुनावों के दौरान जसवंत सिंह के लिए प्रचार करने के आरोपों के चलते भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। -
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें