सोमवार, 2 जून 2014

भाजपा सांसद और पूर्व कमिश्‍नर सत्‍यपाल सिंह के फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार

मुंबई. पुलिस की समाजसेवा शाखा ने अंधेरी इलाके के एक फ्लैट में देह व्यापार शुरू होने की शिकायत मिलने के बाद तलाशी ली। फ्लैट से दो लड़कियों समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह फ्लैट मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त व भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह का है।
भाजपा सांसद और पूर्व कमिश्‍नर सत्‍यपाल सिंह के फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार 

शनिवार रात जिस सोसायटी में छापेमारी की गई उसमें कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के फ्लैट हैं। छापा मारने वाली टीम को फ्लैट से सत्यपाल सिंह के नाम का बिजली का बिल मिला है। साथ ही सोसायटी के बोर्ड पर भी सत्यपाल सिंह का नाम लिखा हुआ है।

फ्लैट से पुलिस ने दो लाख अश्लील सीडी बरामद की

प्राप्त जानकारी के मुताबिक फ्लैट एक कंपनी को किराए पर दिया गया है। पकड़ा गया शख्स भी कंपनी का ही कर्मचारी है। बता दें कि साल की शुरुआत में इसी सोसायटी के एक फ्लैट से पुलिस ने दो लाख अश्लील सीडी बरामद की थी। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता और पुलिस उपायुक्त महेश पाटील ने बताया कि प्लैट में देह व्यापार की शिकायत मिली थी जिसके बाद छापा मारा गया।

पकड़ी गईं लड़कियां कंपनी के मालिक के निर्देश पर वहां पहुंची थी। मामले की जांच जारी है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले पर चुप्पी साध रखी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें