बुधवार, 4 जून 2014

बेटी पंकजा ने दी मुखाग्नि, मुंडे पंचतत्व में हुए विलीन -



मुंबई। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बुधवार दोपहर लगभग दो बजे उनके पैतृक गांव परली में किया गया। मुंडे की सोमवार को दिल्ली में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

live update of gopinath munde funeral 
01:55 अपने जननेता को विदाई देने आए हजारों लोगों ने "मुंडे अमर रहें" के नारे लगाए।

01:45 मंत्रोच्चार के बीच बेटी पंकजा ने अपने पिता मुंडे को मुखाग्नि देकर इस दुनिया से उनको अश्रुपूर्ण विदाई दी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

12:31 पंकजा अपने पिता के पार्थिव शरीर के पास बैठी हैं। हर कोई मंुडे को श्रद्धांजलि देने के लिए वहां पहुंच रहा है।

12:28 मुंडे को अंतिम विदाई देने के लिए गोवा के सीएम मनोहर परिकर, रामदास अठावले, उद्धव ठाकरे परली पहुंचे हैं।

12:20 वैदिक रीति से अंतिम संस्कार करने के लिए पुणे से कर्मकांडी ब्राह्मणों की एक टोली परली आई है।

12:17 मुंडे की बेटी पंकजा लोगों से धक्का मुक्की न करने की अपील कर रही हैं।

12:10 सेना के ट्रक में मुंडे का पार्थिव शरीर अंतिम विदाई देने के लिए अंतिम संस्कार स्थल पर लाया गया है। हर कोई अपने चहेते नेता की एक झलक पाने के लिए उनके पार्थिव शरीर के पास जाना चाहता है। भीड़ बेकाबू हो रही है। जावडेकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

11:05 16वीं लोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर गोपानाथ मुंडे को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके राजनीतिक जीवन पर एक संक्षिप्त प्रकाश डालने के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

10:55 मुंडे का पार्थिव शरीर हैलीकॉप्टर से उनके गांव परली ले जाया जा रहा है।

10:25 लातूर हवाईअड्डे पर मुंडे का शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। स्थानीय कार्यकर्ता और नेता उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

10:05 भारतीय वायुसेना का विशेष विमान मुंडे का पार्थिव शरीर लेकर लातूर हवाईअड्डे पर पहुंच गया है। वहां पर काफी तादाद में लोग मौजूद हैं। भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी और सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर भी वहां पहुंच गए हैं।

09:50 परली गांव के लोग अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर हैं, परली गांव गम में डूबा है। बुधवार सुबह 7 बजे तक यहां पर खुशियां मनाई जा रही थीं, सब कोई अपने नेता और भाजपा की ऎतिहासिक जीत पर मुंडे के सम्मान के लिए समारोह की तैयारियां कर रहा था लेकिन सोमवार सुबह 7:20 बजे के बाद जब मुंडे के निधन की खबर आई तो गांव समेत पूरे महाराष्ट्र में हाहाकार मच गई।

09:45 अपने वरिष्ठ नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह भी परली आएंगे।

09:40 मुंडे के निधन पर आज पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आधा झुका रहेगा। केंद्र सरकार ने एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

09:30 16वीं लोकसभा का आज पहला दिन है लेकिन वहां मुंडे को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद दिनभर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी।

09:20 भाजपा शिवसेना गठबंधन से महाराष्ट्र में राजनीतिक बदलाव करने वाले मुंडे को आखिरी विदाई देने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह, वेंकैया नायडु समेत कई पार्टियों के नेता मौजूद रहेंगे।

09:15 भाजपा के दिवंगत नेता मुंडे का पार्थिव शरीर विशेष विमान से मुंबई से लातूर ले जाया जा रहा है। वहां से हैलीकॉप्टर से उनके शरीर को परली गांव ले जाया जाएगा।

09:10 मुंडे की बेटी पंकजा अपने पिता को मुखाग्नि देंगी। उनके परिवार में पत्नी प्रज्ञा और तीन बेटियां हैं।

09:00 मुंडे का अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के बीड़ जिले के परली गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें