मंगलवार, 3 जून 2014

यूपी: दरिंदगी जारी, जज को भी नहीं बख्शा

बरेली। बलात्कारियों के गढ़ बनते जा रहे उत्तर प्रदेश में मंगलवार को दरिंदों ने एक महिला जज से दुष्कर्म की कोशिश की तो वहीं बरेली में दुष्कर्म में नाकाम रहने पर देह दानवों ने चलती ट्रेन से एक युवती को नीचे फेंक दिया।
two brothers tried to rape and murder lady judge in uttar pradesh 
पहला केस: महिला जज से दुष्कर्म और हत्या की कोशिश
उत्तर प्रदेश में अलीगढ के सिविल लाइन क्षेत्र में एक महिला सिविल जज से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार धीरज जिंदल ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करवाया है कि अपर जिला जज और उनकी बहन के साथ सोमवार रात को दुष्कर्म और हत्या की कोशिश की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी गोपाल गुप्ता और पंकज गुप्ता दोनों रिश्ते में भाई है। आरोपी दोनों भाईयों ने महिला जज से उनके सरकारी आवास में दुष्कर्म का प्रयास किया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी भाईयों ने जज को कीटनाशक का छिड़काव कर बेहोश कर दुष्कर्म और हत्या की कोशिश की।

पीडित महिला जज को अलीगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ममाला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

दूसरा केस: दुष्कर्म में नाकाम होने पर युवती को ट्रेन से फेंका

वहीं उत्तर प्रदेश में मंगलवार को दुष्कर्म के प्रयास में विफल रहने पर पीडिता को ट्रेन से फेंकने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में दुराचार का विरोध करने पर कुछ युवकों ने एक युवती को चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। लालकुआं-बरेली लाइन स्थित परोही फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती के बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

गंभीररूप से घायल युवती ने होश में आने पर पुलिस को लिखित बयान में बताया कि कुछ युवकों ने ट्रेन में उसके साथ अश्लील हरकत कर बलात्कार की कोशिश की और विरोध करने पर उसे ट्रेन से ध क्का दे दिया।

पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड के ताजपुर निवासी छात्रा की हालत गंभीर है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गयी है।

ज्ञातव्य है कि चार दिन पूर्व बहेड़ी क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी थी। हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिये युवती के चेहरे पर तेजाब डाल दिया था। -

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें