मंगलवार, 3 जून 2014

मुंडे के निधन से राजस्थान को गहरा आघात पहुंचा: राजे -



जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गोपीनाथ मुंडे के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Vasundhara Raje mourn Munde death and offer condolences to his family 

राजे ने कहा कि स्व. मुंडे ने समाज के कमजोर, दलित एवं पिछडे वर्ग के कल्याण के लिए हमेशा आवाज उठाई। महाराष्ट्र में उन्होंने भाजपा संगठन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. मुंडे राजस्थान भाजपा संगठन के प्रभारी रहे। उन्होंने राजस्थान में मेरे साथ काम किया, इसलिए मेरा और राजस्थान के सभी कार्यकर्ताओं के साथ उनका गहरा जुड़ाव था।

उनके निधन से मेरे साथ-साथ राजस्थान के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को भी गहरा आघात पहुंचा है।

सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने भी शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय मुंडे ग्रामीण विकास, पिछडा वर्ग एवं वंचित वर्ग के मुद्दों को लोकसभा में बड़ी मजबूती से उठाते थे और इन वर्गा के लिए वह लोकसभा में मजबूत आवाज बन गए थे।

उनके असामयिक निधन से देश व पार्टी की क्षति हुई है। महाराष्ट्र को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है और राजस्थान के प्रभारी के नाते उन्होंने जो राजस्थान में काम किया है उसे राजस्थान की जनता को भी गहरा आघात लगा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें