शुक्रवार, 27 जून 2014

29 तक मानसून नहीं, नजर लगाए है मौसम विभाग



नई दिल्ली। पहले से ही मानसून को लेकर निराशा जताई जा रही थी और इसके अभी रूठे रहने के ही कयास लगाए जा रहे हैं। वैसे तो दिल्ली-एनसीआर में 29 जून तक मानसून की बारिश हो जाती है। लेकिन, अभी तक इसके कोई आसार नहीं है। हालांकि, मौसम के छोटे से छोटे बदलाव पर मौसम विभाग नजर लगाए हुए हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार बदलाव निरंतर हो रहे हैं। हालांकि, मानसून की देरी से सभी की चिंताएं बढ़ी हुई हैं।





उधर, उत्तार भारत के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है जिससे उम्मीद दिखाई दे रही है। जानकारों का कहना है कि सात जुलाई तक उत्तार भारत के कुछ इलाकों में मानसून दस्तक दे सकता है। हालांकि , कुछ भी पुख्ता तौर पर नहीं बताया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें