शुक्रवार, 2 मई 2014

सुहागरात से पहले दुल्हन की हत्या

कोटा। महावीर नगर थाना इलाके में गुरूवार रात एक दुल्हन नेहा यादव की नए घर में प्रवेश (पगफेरे) से पहले ही उसके प्रेमी भारत सिंह ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।bride murdered by lover in kota
एकतरफा प्यार में पागल इस युवक भारत सिंह ने खुद को चाकू मार लिया। घायल अभियुक्त को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दुल्हन के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस मोर्चरी में रखवाया है।

एएसपी (सिटी) राजन दुष्यंत ने बताया कि उप निरीक्षक भंवरलाल यादव के बेटे दीपक की गुरूवार को ही मानपुरा में आयोजित यादव समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में नेहा यादव से शादी हुई थी।

दूल्हा-दुल्हन घर पहुंचे तो पगफेरे से पहले उन्हें सामने ही स्थित एक पड़ोसी के मकान में ठहराने की व्यवस्था थी। यहीं भारत सिंह आ धमका। दूल्हा-दुल्हन के पीछे न जाने कब वह मकान में घुस गया।

ऊपर जाने के बाद उसने दूल्हे को थप्पड़ मारकर सीढियों पर गिरा दिया और दूल्हन को चाकू मार दिया। चाकू उसके ह्वदय पर लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद अभियुक्त भारत सिंह ने भी खुद को दो बार चाकू घोंप लिया।

अफरा-तफरी के बीच भंवरलाल ने उसके हाथ से चाकू छीना और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां दुल्हन को मृत घोषित कर दिया, जबकि अभियुक्त का उपचार चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में यही बात सामने आई है कि अभियुक्त दुल्हन से एकतरफा प्यार करता था और दूसरे शादी होने से खफा होकर ही उसने यह क्रूर कदम उठाया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें