गुरुवार, 1 मई 2014

सपा को वोट नहीं देने वाले मुसलमानों का हो डीएनए टेस्ट : आजमी



संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश)। हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अबु आसिम आजमी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो मुसलमान सपा को वोट नहीं देगा, वह सच्चा मुसलमान नहीं है।
DNA test of those Muslims should be done who don`t vote for SP : Azmi
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में सपा की रैली को बुधवार रात संबोधित करते हुए आजमी ने कहा कि सपा और उसके मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सबसे ज्यादा काम और संघर्ष मुसलमानों के लिए किया।

उन्होंने कहा कि जो मुसलमान लोकसभा चुनाव में सपा को वोट नहीं देगा, वह सच्चा मुसलमान नहीं है।

आजमी ने कहा, जो मुसलमान मुलायम और सपा की मुखालफत कर दूसरे दलों को वोट करेगा, उनका डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए कि वह सच्चा है या नहीं।

उन्होंने कहा कि मुसलमानों की हितैषी बनने के दावा करने वाली कांग्रेस हमेशा से मुसलमानों का शोषण करती आ रही है।

आजमी ने वादा किया कि सपा अगर इस चुनाव में केंद्र की सत्ता में आई तो वह सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करेगी।

-  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें