जयपुर। एक महिला ने अपने ही देवर पर शादी का झांसा देकर रेप करने और जबरन अबार्शन कराने का केस दर्ज कराया है। देवर की हाल ही में शादी तय होने के बाद महिला ने इस बारे में शुक्रवार को गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।
साल 2010 में उसके ससुराल वाले जयपुर आए। ससुर के कहने पर वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी रह देवर रविन्द्र कुमार के साथ जगतपुरा में किराए के मकान में रहने लगी। इस दौरान रविन्द्र ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। प्रेगनेंट होने पर अबॉर्शन करवा दिया। अब रविन्द्र दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों को पूछताछ के लिए तलब किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें