गुरुवार, 1 मई 2014

पहले प्रेमी विवाह, फिर काट डाला बीवी का गला

मुंबई। नागपुर में अवैध संबंधों के शक के चलते एक व्यक्ति ने अपनी बार डांसर पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी।mumbai man murdered wife in nagpur
पुलिस सूत्रों के अनुसार इमामवाड़ा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में पुलिस ने एक घर से बुधवार को 19 वर्षीय पूजा यादव उर्फ अलसिया का शव बरामद किया। पुलिस ने जब इस घर से पूजा का शव बरामद किया तो वहां ताला बाहर से लगा था और अंदर कमरे में पंखा चल रहा था।

घटना की जानकारी सबसे पहले मकान मालिक को लगी। मकान मालिक को इस कमरे का दो दिन से ताला लगा होने और अंदर पंखा चलने पर शक हुआ। उसने कमरे में देखा तो पूजा का शव पड़ा हुआ था।

मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंचकर पूजा का शव बरामद किया। शव का परीक्षण करने पर पाया गया कि उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से गला काटकर की गई है।

हुआ था प्रेम विवाह
प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतका के पति मुंबई निवासी आसिफ शेख के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शरू कर दी है। पूछताछ में पता चला कि मृतका के माता पिता का देहांत हो चुका है और पिछले दो वर्ष से वह नागपुर के इंदिरा नगर में अपनी मौसी शोभा गायकवाड़ के पास रहती थी।

इसके पहले पूजा मुंबई में बार डांसर के रूप में काम करती थी। इसी दौरान बार में वेटर का काम करने वाले आसिफ उसकी पहचान होने के बाद दोनों में प्यार हो गया। लेकिन बाद मे पूजा नागपुर आ गई। करीब डेढ महीने पहले आसिफ भी नागपुर आ गया और उससे शादी कर ली थी।

आसिफ को मृतका के अन्य लोगों से अवैध संबंध होने का शक था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें