भोपाल। अपनी शादी के स्टेज पर बैठी दुल्हन पर गुरूवार रात एक सिरफिरे आशिक ने गोली चला दी। गले में गोली लगने से दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गर्ई। दुल्हन को गोली मारने के बाद आशिक ने खुद को गोली मारने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही भीड़ ने उसे पकड़ लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हत्यारा दुल्हन से एकतरफा प्रेम करता था। दूल्हा रोहित नामदेव और दुल्हन जयश्री दोनों भोपाल के हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर थे। दोनों पीजी के फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे थे।
दूर के रिश्ते का भाई
अनुराग सागर का रहने वाला है। वह निजी बैंक में नौकरी करता है। अनुराग ने बताया कि वह जयश्री से प्रेम करता था और इसकी जानकारी उसने जयश्री के परिजनों को भी दी थी, लेकिन वे शादी को तैयार नहीं हुए। बताया जाता है कि अनुराग दूर के रिश्ते में जयश्री का ममेरा भाई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें