रविवार, 27 अप्रैल 2014

गोवा और दिल्ली में देहव्यापार का पर्दाफाश

गोवा और दिल्ली में देहव्यापार का पर्दाफाश
पणजी। देश की राजधानी दिल्ली और गोवा की राजधानी में छापामारी कर देहव्यापार में ढकेली गई 11 महिलाओं को पुलिस ने बचा लिया और इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। महिलाएं महाराष्ट्र, असम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा और मणिपुर से तस्करी कर लाई गई थी।
delhi and goa police bust sex racket, rescue 11 women
गोवा पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक मशहूर होटल के पास स्थित प्रिया सैलून एवं स्पा पर छापामारी की गई। महिलाओं को यहां मंगाकर देहव्यापार में ढकेल दिया गया। ये महिलाएं कर्नाटक, ओडिशा और मणिपुर से तस्करी कर लाई गई थी। सैलून इस कारोबार का मुखौटा था। गिरफ्तार किए गए लोगों में सैलून के हिस्सेदार हैं। उनके खिलाफ अनैतिक कारोबार (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली में देह व्यापार के अड्डे से 8 महिलाएं मुक्त

मध्य दिल्ली में चलाए जा रहे देहव्यापार के एक अड्डे से शनिवार को एक नाबालिग सहित आठ महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस ने कहा कि देहव्यापार चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक गैर सरकारी संगठन की सूचना पर कमला मार्केट इलाके में स्थित देहव्यापार अड्डे पर छापा मारा गया। बचाई गई महिलाओं में से चार पश्चिम बंगाल की और महाराष्ट्र, असम, बिहार और झारखंड की एक-एक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें