बुधवार, 30 अप्रैल 2014

दिग्विजय ने टीवी एंकर से कबूल किया रिश्ता, करेंगे शादी



दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने टीवी एंकर अमृता राय से अपना रिश्ता कबूल लिया है। इस संबंध में दिग्विजय ने सोशल साइट टि्वटर के जरिए अपने दिल की बात जाहिर की। गौरतलब है कि सिंह की पत्नी आशा सिंह का पिछले साल 27 फरवरी को निधन हो गया था। ये अमृता राय वहीं हैं जिनके साथ दिग्विजय का मंदिर में गुप्त रूप से पूजा करने का वीडियो लीक हुआ था। हालांकि उस दौरान दिग्विजय ने राय से अपन संबंधों का खंडन किया था।

दिगी राजा ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि,"मुझे अमृता राय से अपने संबंधों को स्वीकारने को लेकर कोई परेशानी हिचक नहीं है। उन्होंने और उनके पति ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दे दी है। एकबार उस पर फैसला हो जाए इसके बाद हम अपने रिश्ते को अमलीजामा पहना देंगे। लेकिन हमारी निजी जिंदगी में किसी और के दखल की मैं निंदा करता हूं।"

वहीं अमृता राय ने भी दिग्विजय से अपना रिश्ता कबूल लिया है। राय ने ट्वीट किया कि,"मैं अपनी पति से अलग हो गई हूं और हमने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी है। इसके बाद मैंने दिग्विजय सिंह से शादी करने का फैसला लिया है।"

कौन है अमृता राय
अमृता राय वर्तमान में एक न्यूज चैनल में टीवी एंकर है। इससे पहले कई न्यूज चैनल्स में काम कर चुकी है। राय के पति इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। दिग्विजय सिंह और अमृता राय का कुछ दिनों पहले एक मंदिर में साथ पूजा करने का वीडियो भी लीक हुआ था। उस समय सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनके खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप लगाया था। साथ ही अपने संबंधों को सिरे से नकार दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें