शुक्रवार, 11 अप्रैल 2014

जसवंत सिंह ने थ्री डी प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा रवाना किया

जसवंत सिंह ने थ्री डी प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा रवाना किया 


बाड़मेर पूर्व विदेश मंत्री और निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह ने अपने हाई टेक प्रचार थ्री डी के रथ को बाड़मेर रेल वे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण इलाको के लिए रवाना किया। जसवंत युवा आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी तादाद में उपस्थित थे। जसवंत सिंह ने शुक्रवार प्रातः ग्यारह बजे अपने हाई टेक प्रचार का आगाज़ किया। इस थ्री डी प्रचार में जसवंत सिंह के राजनैतिक,शैक्षणिक ,सामाजिक व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया हैं वाही अंतराष्ट्रीय स्तर के नेताओ द्वारा जसवंत सिंह के सन्दर्भ में दिए बयानों को प्रमुखता से उल्लेखित किया हैं ,इसमें जसवंत सिंह के राजनितिक कद को प्रमुखता से उभार हैं। जसवंत सिंह ने  मार्मिक अपील अपने मतदाताओ से की हैं। जसवंत सिंह का यह प्रचार रथ बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो में प्रचार करेगा। इस वसर पर आवड सिंह सोढा ,इस्लाम खान बासनपीर ,नेपाल सिंह ,भाटी कैलाश मेहता ,लोकेन्द्र सिंह धीमा ,रोहित बोथरा ,सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें