मंगलवार, 8 अप्रैल 2014

केजरीवाल पर फिर हमला, अज्ञात शख्स ने थप्पड़ मारा



नई दिल्ली। दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रोड शो करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आज फिर एक अज्ञात शख्स ने हमला कर थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने के बाद भाग रहे अज्ञात शख्स को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी।


केजरीवाल पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आज रोड शो कर रहे थे। तभी केजरीवाल से नाराज बताया जा रहा एक अज्ञात शख्स केजरीवाल की गाड़ी के नजदीक आया और कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही अज्ञात शख्स ने केजरीवाल को थप्पड़ मार दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने थप्पड़ मारने वाले अज्ञात शख्स को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। केजरीवाल इस रोड के बाद राजघाट जाएंगे।



गौरतलब है कि केजरीवाल पर बीते कुछ दिनों से हमले हो रहे हैं। इससे पहले भी केजरीवाल को रोड़ शो के दौरान एक अज्ञात शख्स ने थप्पड़ मारा दिया था।

1 टिप्पणी:

  1. जसवंतसिँह जोधपुर,चितौङ,दार्जिलिँग जगह जगह कूद कर खङे क्योँ हो रहे आपको पता है क्योँकि लोगोँ ने जातिवाद मेँ व धोखा देकर जीत तो गये परन्तु बाद मेँ उनको मुँह तक नहीँ दिखाया अब बाङमेर आया तो असली नकली,जातिवाद,मुस्लिमोँ को ठगाकर जीतने का प्रयास कर रहे हैँ ,बाङमेर के मतदाता सब समझते हैँ शायद मुर्ख नहीँ बनेगेँ ।...शैतान सिँह राठौङ

    जवाब देंहटाएं